Live
West Asia LIVE: ईरान में मृतकों का आंकड़ा 1332 हुआ; श्रीलंका नौसेना ने घायल ईरानी जवानों को पहुंचाया अस्पताल
{"_id":"69a9eba7b4300ec89b0e9bf7","slug":"west-asia-crisis-live-us-iran-israel-war-day-7-us-army-irgc-turkiye-war-updates-news-in-hindi-2026-03-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: ईरान में मृतकों का आंकड़ा 1332 हुआ; श्रीलंका नौसेना ने घायल ईरानी जवानों को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू कर दी। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक ईरान में1332 लोगों की मौत, लेबनान में 100 से ज्यादा और इस्राइल में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम अपडेट्स
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:58 PM, 06-Mar-2026
भारत की कतर में रहने वाले अपने नागरिकों से अपील
मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने कतर में रहने वाले अपने सभी नागरिकों से कतर के अधिकारियों, विशेष रूप से गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने कतर के सभी निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर बाहर न निकलने और खिड़कियों और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।एडवाइजरी में कहा गया है कि कतर का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है और उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। कतर एयरवेज 7 मार्च, 2026 को सुबह 9 बजे (दोहा समय) अगली अपडेट जारी करेगी। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें।
02:02 PM, 06-Mar-2026
श्रीलंका: घायल ईरानी जवानों को पहुंचाया अस्पताल
अमेरिकी हमले में बचाए गए ईरानी नाविकों को लेकर श्रीलंकाई नौसेना का जहाज गाले नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा, घायल नाविकों को एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा है।#WATCH | Galle | Sri Lankan Navy ship carrying rescued Iranian sailors docks at the Galle Naval Base, injured sailors being taken in ambulances
— ANI (@ANI) March 6, 2026
Video source: Sri Lankan Navy handout via Presidential Media Division via Reuters pic.twitter.com/iQmixMAMaI
02:00 PM, 06-Mar-2026
ईरान में मृतकों की संख्या 1332 पहुंची
28 फरवरी से शुरू हुई जंग का आत सातवां दिन है। ऐसे में रोजाना मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ईरानी रेड क्रिसेंट की रिपोर्ट के अनुसार अब तक अमेरिका और इस्राइल के हमलों में ईरान में कम से कम 1,332 लोग मारे गए हैं।01:58 PM, 06-Mar-2026
इंडोनेशिया अपने नागरिकों को ईरान से निकालना शुरू करेगा
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार इंडोनेशिया आज से ईरान से अपने नागरिकों को निकालना शुरू करेगा। अल जरीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि निकासी प्रक्रिया आज धीरे-धीरे शुरू होगी, और यह पहला चरण अजरबैजान के माध्यम से चलाया जाएगा 32 इंडोनेशियाई लोगों का पहला समूह सोमवार या मंगलवार को जकार्ता पहुंचने वाला है।बता दें कि ईरान में कुल 329 इंडोनेशियाई नागरिक हैं, जिनमें से अधिकांश कोम शहर में छात्र हैं। मंत्रालय के अनुसार, लगभग पांच लाख इंडोनेशियाई लोग मध्य पूर्व के पूर्व के देशों में रहते हैं, लेकिन इंडोनेशिया सरकार फिलहाल इस क्षेत्र के अन्य देशों से लोगों को निकालने पर विचार नहीं कर रही है।
01:16 PM, 06-Mar-2026
आईआरजीसी का दावा- मार गिराया इस्राइल का हेरॉन ड्रोन
तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने मध्य शहर इस्फहान के ऊपर उड़ रहे एक इस्राइल हेरॉन ड्रोन को मार गिराया है। हेरॉन ड्रोन इस्राइल का सबसे बड़ा मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) है और इसे 2007 में सेवा में लाया गया था।01:04 PM, 06-Mar-2026
कतर एयरवेज की उड़ानें रद्द
कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण कतर एयरवेज की निर्धारित उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। कतर एयरवेज की उड़ानें नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा के बाद ही पुनः शुरू होंगी। 7 मार्च को दोहा समयानुसार सुबह 9:00 बजे (06:00 UTC) तक इस संबंध में और जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 PM, 06-Mar-2026
सऊदी अरब ने एक और ड्रोन को गिराया
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने रियाद के उत्तर-पूर्व में एक और ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है। यह घटना मंत्रालय द्वारा रियाद के पूर्व में तीन ड्रोन गिराए जाने की जानकारी देने के बाद हुई है।12:24 PM, 06-Mar-2026
ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल
ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल हो गए हैं। वहीं सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए हैं। कुवैत के सरकारी संचार केंद्र की एक ब्रीफिंग में शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने कहा कि घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने आगे कहा कि दो लोगों को अभी भी मेडिकल निगरानी में रखा गया है।12:10 PM, 06-Mar-2026
इस्राइल ने दक्षिणी बेरूत में हमलों की एक लहर चलाई
इस्राइल सेना का कहना है कि उसने दक्षिणी बेरूत के धाहियेह इलाके में 26 राउंड हमले किए हैं। दावा है कि उसने हिज्बुल्ला के इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है, जिसमें समूह की कार्यकारी परिषद का मुख्यालय और ड्रोन वाला एक वेयरहाउस शामिल है। वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार से बेरूत समेत लेबनान पर हुए हमलों में कुल 123 लोग मारे गए हैं और 683 घायल हुए हैं।11:51 AM, 06-Mar-2026
अमेरिका ने ईरान के 30 जहाजों को डुबो दिया
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को एक शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने चल रहे युद्ध के दौरान 30 से अधिक ईरानी जहाजों को डुबो दिया है, जबकि तेहरान की सेनाओं द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में काफी कमी आई है।रॉयटर्स ने एडमिरल ब्रैड कूपर के हवाले बताया कि 30 से अधिक जहाज डुबो दिए हैं, और पिछले कुछ घंटों में ही हमने एक ईरानी ड्रोन वाहक पोत को निशाना बनाया है, जिसका आकार लगभग द्वितीय विश्व युद्ध के विमानवाहक पोत के बराबर है। और इस समय उसमें आग लगी हुई है।