फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh-Gharghoda Road Blocked by Elephants: Traffic Halted as Herd of 49 Roams, Forest Dept Stops Route

रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर हाथियों का कब्जा: 49 हाथियों के दल से थमा यातायात, वन विभाग ने रोका रास्ता

Fri, 02 Oct 2026 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:06 AM IST
सार

तमनार रेंज में 49 हाथियों का दल लगातार लोगों के लिए कौतूहल और यातायात के लिए चुनौती बना हुआ है। बुधवार शाम एक हाथी सड़क के बीचोंबीच बैठ गया, जिसके बाद वन विभाग ने दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी। दल के जंगल लौटने के बाद रास्ता खोला गया।

विज्ञापन
Raigarh-Gharghoda Road Blocked by Elephants: Traffic Halted as Herd of 49 Roams, Forest Dept Stops Route
सड़क पर निकला हाथियों का दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तमनार रेंज में पिछले 15 दिनों से अधिक समय से 49 हाथियों का दल दो अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहा है। बुधवार शाम सामारूमा और अमलीडीह के बीच हाथियों का यह दल सड़क पर आ पहुंचा। इस दौरान एक हाथी सड़क के बीचोंबीच बैठ गया, जबकि बाकी हाथी आसपास घूमते रहे। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्यों ने मोर्चा संभाला और मार्ग के दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया। हाथियों के वापस जंगल लौटने के बाद ही आवाजाही शुरू हो सकी।

विज्ञापन


हाथियों के सड़क पर आने से रायगढ़-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। यह दल पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हर शाम सामारूमा सड़क पर आ रहा है। शाम 5 बजे के बाद हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल जाने के लिए निकलते हैं और इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर पहुंच जाते हैं। बुधवार शाम जब एक हाथी सड़क पर बैठ गया तो वन विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया। वन कर्मचारियों ने हाथियों के सुरक्षित जंगल जाने के बाद ही राहगीरों को सड़क से गुजरने दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़-ओडिशा महानदी जल विवाद: समाधान की दिशा में बड़ी पहल; इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के बीच बनी सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की लगातार निगरानी
घरघोड़ा सबडिवीजन के एसडीओ आशुतोष मंडावा ने बताया कि वन विभाग की टीम हाथियों के दल पर लगातार नजर रख रही है। हाथियों के सड़क पार करने की जानकारी मिलते ही वन अमला और हाथी मित्र दल के सदस्य दोनों तरफ से गाड़ियों को रोक देते हैं ताकि हाथी सुरक्षित सड़क पार कर सकें। उन्होंने बताया कि बुधवार को सड़क पर बैठा हाथी कुछ देर बाद अपने पूरे दल के साथ वापस जंगल की ओर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed