सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Unknown thieves targeted vacant house of teacher in Raigarh

रायगढ़ में चोरों का आतंक: शिक्षक के सूने मकान में चोरी, 1.15 लाख के जेवर और कैश चोरी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत कुल 1 लाख 15 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Unknown thieves targeted vacant house of teacher in Raigarh
शिक्षक के सुने मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नगदी सहित कुल 1 लाख 15 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू कर दी है।



यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। सलखिया निवासी लक्ष्मीनारायण साहू आर्य पूर्व माध्यमिक शाला सलखिया में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वे तीन मई को अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव लोहर्सी गए थे। 13 मई को जब वे अपने घर लौटे, तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का कुंदा, ताला और अलमारी टूटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया। उन्होंने अलमारी से सोने के माला, हार, चांदी के पाजेब, पायल, हाफ करधन और बिछिया चुरा लिए। इसके साथ ही 35 हजार रुपये की नगद राशि भी चोरी हुई।
Trending Videos


कुल चोरी की गई संपत्ति का मूल्य 1 लाख 15 हजार रुपये आंका गया है। इसमें सोने-चांदी के विभिन्न जेवर शामिल थे। नगदी राशि 35 हजार रुपये थी। चोरों ने घर में घुसने के लिए दरवाजे और अलमारी को तोड़ा था।

चोरी गए सामानों का काफी पतासाजी करने के बावजूद नहीं मिलने पर पीड़ित ने 14 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिक्षक लक्ष्मीनारायण साहू की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331 (5) और 305 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed