{"_id":"6a05f126efc920ed040c01a7","slug":"the-driver-died-after-being-crushed-in-a-tractor-overturning-due-to-a-tyre-burst-satyam-worked-at-maa-mangala-company-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4283753-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा: चालक की नीचे दबकर मौके पर मौत, टायर फटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा: चालक की नीचे दबकर मौके पर मौत, टायर फटने की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक सत्यम सिदार की मौत हो गई। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। प्रारंभिक जांच में टायर फटने की आशंका जताई जा रही है।
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार दोपहर एक दुखद सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।
Trending Videos
गुरुवार सुबह शहर के उर्दना तिराहा के पास यह दुर्घटना हुई। सर्किट हाउस जाने वाले मार्ग पर ढिमरापुर बस्ती के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान चकाबहाल निवासी सत्यम सिदार के रूप में हुई है। वह मां मंगला कंपनी में कार्यरत था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संभवतः ट्रैक्टर सर्विसिंग कराने जाते समय यह हादसा हुआ। अचानक टायर फट जाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने इस मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।