पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Two arrested for throwing stones and bursting firecrackers at elephants in raigarh

Raigarh News: हाथियों पर पत्थर फेंकने और पटाखे फोड़ने के मामले में दो गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई

Thu, 02 Jul 2026 09:53 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 09:53 PM IST
सार

रायगढ़ के छर्राटांगर गांव में दो वयस्क हाथियों पर पत्थर फेंकने और पटाखे फोड़ने के वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग ने जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Two arrested for throwing stones and bursting firecrackers at elephants in raigarh
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में जंगल से भटककर गांव के करीब पहुंचे दो वयस्क हाथियों पर पत्थर फेंकने और पटाखे फोड़ने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। मामला रायगढ़ वन मंडल का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम छर्राटांगर के खेतों में 27 जून की सुबह दो वयस्क हाथी पहुंच गए थे। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। इसी बीच कुछ लोगों ने वन्यजीवों के प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करते हुए हाथियों पर पत्थर फेंके, पटाखे फोड़े और उन्हें भयभीत कर भगाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
विज्ञापन


रायगढ़ वन मंडलाधिकारी अरविंद पीएम के निर्देश पर उप वन मंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मांडवा के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी घरघोड़ा विक्रांत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और वायरल वीडियो की जांच की गई। जांच के दौरान मनमोहन राठिया और करम सिंह राठिया की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वन मंडलाधिकारी रायगढ़ अरविंद पीएम ने कहा कि जंगल से लगे क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी के दौरान किसी भी परिस्थिति में उनके नजदीक न जाएं। मोबाइल से वीडियो या रील बनाने के लिए हाथियों के करीब जाना खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed