पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Former state president of BJYM Ravi Bhagat resigns from primary membership and writes a letter to divisional p

Raigarh: भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे रवि भगत का प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, मंडल अध्यक्ष को लिखा पत्र

Wed, 01 Jul 2026 10:37 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 10:37 PM IST
सार

भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे रवि भगत ने आज भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे त्यागपत्र में रवि भगत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की बात लिखी है।

विज्ञापन
Former state president of BJYM Ravi Bhagat resigns from primary membership and writes a letter to divisional p
रवि भगत ने भाजपा से दिया इस्तीफा

विस्तार

भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे रवि भगत ने आज भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे त्यागपत्र में रवि भगत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की बात लिखी है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष एवं लैलूंगा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता रवि भगत ने सोशल मीडिया में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की बात लिखी है।

विज्ञापन


त्यागपत्र में उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश होता को संबोधित करते हुए लिखा है कि एक छोटे गांव के व्यक्ति को पार्टी ने पहचान और सम्मान दिया, जिसके लिए उन्होंने आभार जताया। हालांकि, निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है, जिसके बाद से यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा नेता का त्यागपत्र सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है, हालांकि अभी तक पार्टी संगठन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

रवि भगत ने भाजपा से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि भगत ने भाजपा से दिया इस्तीफा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed