पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   husband beat his wife to death with his hands, fists, and stick

कहासुनी में जल्लाद बना पति: पत्नी को हाथ-मुक्कों और डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, पूछताछ में उगला पूरा राज!

Mon, 29 Jun 2026 05:24 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 05:24 PM IST
सार

रायगढ़ में मामूली बात पर पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
husband beat his wife to death with his hands, fists, and stick
पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली बात पर हाथ-मुक्के अलावा डंडे से पीट- पीटकर अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार 28 जून की सुबह कापू पुलिस को एक महिला की हत्या की सूचना मिली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतका जीतो बाई मंझवार 43 साल के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतका के पति रामनाथ मंझवार 50 साल, के द्वारा हत्या करने की जानकारी मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होनें के फिराक में है। ऐसे में पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि खाना खाने के बाद उसकी पत्नी आंगन में सो गई थी। जिसे अंदर जाकर सोने कहने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने हाथ मुक्के अलावा लकड़ी के डंडे से हमला करते हुए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।


बहरहाल कापू पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे के अलावा घटना के समय पहने कपड़े को जब्त करते हुए आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed