पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A herd of 154 elephants went on a rampage destroying five houses and huts panic has gripped the villagers in

Raigarh: 154 हाथियों ने मचाया उत्पात, 5 मकान और झोपड़ी तोड़ा, ग्रामीणों में दहशत, गांव में कराई जा रही मुनादी

Sun, 28 Jun 2026 05:35 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 05:35 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी ने 5 ग्रामीणों के मकान के अलावा 1 झोपड़ी को तोड़ा है। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

विज्ञापन
A herd of 154 elephants went on a rampage destroying five houses and huts panic has gripped the villagers in
हाथी ने 5 ग्रामीणों के मकान को तोड़ा

विस्तार

रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी ने 5 ग्रामीणों के मकान के अलावा 1 झोपड़ी को तोड़ा है। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में बीती रात हाथियों ने 5 मकान के अलावा 1 झोपड़ी को तोड़ा है। जिसमें कापू रेंज में रामकुमार, लक्ष्मण सिंह, सत्यसिंह, तिलक सिंह के मकान के अलावा टेड़ासेमर गांव में पहाड़ी कोरवा दसरिन के मकान को तोड़ते हुए कार्तिक कोरवा के झोपड़ी को नुकसान पहुंचाया है। इसी तरह लैलूंगा रेंज में हाथी ने बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए आम बगान में नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि मकान को तोड़ने के बाद हाथी ने घर में रखे चावल को भी खाया है। गांव के ग्रामीणों के मुताबिक कापू रेंज के अलग-अलग बीट में 19 हाथी विचरण कर रहे हैं और सप्ताह भर के भीतर हाथियों ने तकरीबन 10 मकानांे को तोड़ चुके हैं। जिससे ग्रामीणों में अब दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


वन विभाग के आंकड़ो के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल में 126 हाथी के अलावा रायगढ़ वन मंडल में 28 हाथियों को मिलाकर रायगढ़ जिले में कुल 154 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें 44 नर, 82 मादा के अलावा 28 शावक शामिल है। रायगढ़ जिले में हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग एवं हाथी मित्र दल की टीम प्रभावित गांवो में सुबह व शाम लगातार मुनादी कराकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही गांव के ग्रामीणों को हाथी से दूरी बनाये रखने के साथ-साथ वन्यप्राणी के दिखने पर विभाग को तत्काल इसकी जानकारी देने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed