{"_id":"6a423b6951d78860b60e372f","slug":"speeding-trailer-runs-over-villager-killing-him-enraged-villagers-stage-a-road-blockade-police-team-arrives-at-the-scene-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4446955-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर चक्काजाम: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ग्रामीण को कुचला, मौत के बाद ग्राणीणों में गुस्सा; की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर शव रखकर चक्काजाम: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ग्रामीण को कुचला, मौत के बाद ग्राणीणों में गुस्सा; की ये मांग
Mon, 29 Jun 2026 04:41 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:41 PM IST
सार
रायगढ़ में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक ग्रामीण शंकर ध्वज निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
ट्रेलर की ठोकर से ग्रामीण की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रायगढ़- सारंगढ़ मार्ग में शव सड़क में रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़े भंडार के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क में पैदल चल रहे एक ग्रामीण शंकर ध्वज निषाद 40 साल, निवासी टपरदा को अपनी चपेट ले लिया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर चंद्रपुर से रायगढ़ की तरफ आ रहा था इसी बीच यह घटना हुई है।
इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रायगढ-सारंगढ़ मुख्य मार्ग में शव को रखकर मृतक के परिजनो को मुआवआ राशि के अलावा आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुसौर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई है।