पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   speeding tractor lost control and overturned a villager died on the spot and the driver was critically injure

Raigarh: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, एक ग्रामीण की मौके पर मौत, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

Sun, 28 Jun 2026 07:54 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 07:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम खेत जोताई करके घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
 

विज्ञापन
speeding tractor lost control and overturned a villager died on the spot and the driver was critically injure
ट्रैक्टर के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम खेत जोताई करके घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमरगीडी में शनिवार की शाम खेत जोतकर घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर में बैठे घसियाराम राठिया की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई हैं वहीं चालक गुलाब राठिया गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिये धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


बहरहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed