सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   When girlfriend married another boy hurt lover committed suicide family members demanded action in Raigarh

रायगढ़: प्रेमिका ने की दूसरे लड़के से शादी तो आहत प्रेमी ने दी जान, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 27 Dec 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में प्रेम प्रसंग में युवती के किसी और से शादी कर लेने से दुखी युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में परिजनों ने युवती  और दूसरे लडके के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

When girlfriend married another boy hurt lover committed suicide family members demanded action in Raigarh
परिजनों ने की कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में प्रेम प्रसंग में युवती के किसी और से शादी कर लेने से दुखी युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में परिजनों ने युवती  और दूसरे लडके के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के नयागंज कोष्टापारा निवासी अभिषेक देवांगन ने गुरूवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया में एक भावुक वीडियो भी पोस्ट किया था, वीडियो में अभिषेक ने कहा था कि  मैने कभी आपको धोखा नही दिया, सच्चे दिल से मोहब्बत किया। लड़की के किसी दूसरे लड़के से शादी कर लेने से अभिषेक काफी दुखी हो गया था और इस वजह से उसने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। कल मृतक युवक के पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने आज सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर युवती और उसके साथी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Trending Videos


मृतक युवक के छोटे भाई पारस देवांगन ने बताया कि उसके बडे भाई अभिषेक देवांगन का एक लड़की के साथ लंबे समय तक रिलेशन में था। इस दरम्यान उसके बड़े भाई को यह नही पता था कि लडकी को दूसरा भी प्रेमी है। कुछ दिन पहले लडकी उसके भाई से बातचीत बंद कर दी थी और दूसरे लडके के साथ शादी कर ली। जिससे दुखी होकर उसके भाई ये यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभिषेक के पिता ने भी युवती के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए बताया कि लडकी उसके बेटे के साथ डबल गेम खेल रही थी। मृतक युवक के पिता ने यह भी कहा कि उसके बेटे को बहुत परेशान किया गया है जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में वे लडकी और दूसरे लड़के को कडी से कडी दिलाने की मांग की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed