सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   young man body found hanging in Raigarh and family filed complaint with SP

'लड़की ने फोन कर बुलाया': प्रेमिका से मिलने गया अमित, फिर फंदे पर लटका मिला शव; परिवार की SP से न्याय की गुहार

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में एक युवक का शव सारसमाल जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उचित जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

young man body found hanging in Raigarh and family filed complaint with SP
परिजनों ने एसपी को सौंपी शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में एक माह पहले फांसी के फंदे पर युवक की लटकती लाश मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करते हुए जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos

 
पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बांसदांड निवासी ललिता बेहरा ने कहा है कि उसके बेटे अतिम बेहरा का एक युवती से दो साल से प्रेम संबंध था। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई थी, जिस कारण अमित कई बार उससे मिलने जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 नवंबर की सुबह युवती ने अमित को फोन करके मिलने बुलाया था। जिसके बाद अमित दोपहर ढ़ाई बजे के आस पास घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। अमित के घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने अगले दिन 18 नवंबर को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
परिजनों ने बताया कि इसी बीच 24 नवंबर को अमित बेहरा का शव सारसमाल के जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला और मौके पर जहर की दो शीशी भी मिली थी। जिससे उन्हें आशंका है कि युवती और उसके परिजनों ने अमित को कई दिनों तक प्रताड़ित करते हुए जहर देकर उसकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ में लटकाकर उसे आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास किया गया है।
  
परिजनों ने बताया कि इस मामले में वे लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। इसलिये जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अमित बेहरा की मौत के संबंध में उचित जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed