सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Railways announces special trains and 40 additional coaches for NEET 2026 candidates in Chhattisgarh

Chhattisgarh: NEET-2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेनें और 40 अतिरिक्त कोच की व्यवस्था

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Jun 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

परीक्षा के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Railways announces special trains and 40 additional coaches for NEET 2026 candidates in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का फैसला किया है, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


रेलवे के अनुसार 20 और 21 जून को कोरबा और दुर्ग के बीच विशेष मेमू/पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे कोरबा, चांपा, जांजगीर-नैला, अकलतरा, बिलासपुर, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, रायपुर, भिलाई और दुर्ग सहित कई शहरों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। ये ट्रेनें मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जून को कोरबा-दुर्ग स्पेशल ट्रेन सुबह 10 बजे कोरबा से रवाना होकर शाम 4:15 बजे दुर्ग पहुंचेगी, जबकि वापसी में दुर्ग-कोरबा स्पेशल शाम 7:05 बजे चलकर रात 12:45 बजे कोरबा पहुंचेगी। वहीं 21 जून को परीक्षा दिवस पर विशेष ट्रेन सुबह 4 बजे कोरबा से रवाना होकर 10:50 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन निर्धारित समय पर दुर्ग से कोरबा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस का भी अस्थायी विस्तार करने का निर्णय लिया है। 21 जून को यह ट्रेन रायपुर से आगे दुर्ग तक संचालित होगी। कोरबा से आने वाले परीक्षार्थियों को इससे अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और उन्हें दूसरे साधनों की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।

भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने की घोषणा की है। रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को सीट और यात्रा में सुविधा मिल सके।

रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पहले यात्रा की योजना बनाने और उपलब्ध विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे बिना तनाव के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed