सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Former MLA Son Commits Suicide by Hanging, Wife says He Frequently Subjected Her to Physical Abuse

पूर्व विधायक के बेटे ने लगाई फांसी: पत्नी बोली- अक्सर करते थे मारपीट; पहली शादी की बात भी छिपाई, पैसा भी डूबा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Raipur: Former MLA Son Commits Suicide by Hanging, Wife says He Frequently Subjected Her to Physical Abuse
मृतक जय साहू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव कमरे में फंदे से लटकते मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। पत्नी का आरोप है कि ट्रेडिंग को लेकर अक्सर विवाद होते रहता था। वो मारपीट भी करते थे। वहीं अपनी शादी की पहली बात भी मुझसे छिपाई गई। जब मैं साथ में रहने लगी तो बाद में पता चला। घटना राजधानी के पंडरी थाने क्षेत्र की है। 

Trending Videos


बताया जाता है कि जय साहू (45) मोवा के आदर्श नगर में परिवार के साथ रहते थे। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आशंका है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है। सूचना पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने रविवार की रात को पुलिस को सूचना दी कि जय ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटकते मिला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जय साहू पारिवारिक कारणों से पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे। बीते दिनों पत्नी किरण साहू से भी विवाद हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा। परिजनों और करीबियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

पहली शादी की बात भी छिपाई
वहीं पत्नी का कहना है कि साल 2017 में हमारी शादी हुई थी। मुझे पहली शादी के बारे कुछ भी नहीं बताया गया। साथ में रहने के बाद पता चला। वो मानसिकतौर पर परेशान रहते थे। ट्रेडिंग को लेकर मेरे और उनके बीच अक्सर विवाद होते रहता था। एक साल पूर्व इसी वजह से 13 लाख रुपए पानी में डूब गये। वहीं ससुर ने मेरे पर घर से भागने का आरोप लगाया है, जो कि पूरी तरह से बेबुनियाद है। 

रह चुके हैं मंत्री
जय साहू के पिता धनीराम साहू साल 1977 में कसडोल से विधायक बने थे। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed