{"_id":"69f6e68b6a0c5d158c090b2b","slug":"3stumps-betting-app-network-attacked-again-2-arrested-for-illegal-transactions-from-bank-accounts-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: 3Stumps सट्टा ऐप के नेटवर्क पर फिर वार, बैंक खातों से अवैध लेन-देन करने वाले 2 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: 3Stumps सट्टा ऐप के नेटवर्क पर फिर वार, बैंक खातों से अवैध लेन-देन करने वाले 2 गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 03 May 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 3Stumps सट्टा ऐप के प्रमोशन और संचालन में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 3Stumps सट्टा ऐप के प्रमोशन और संचालन में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप इसरानी उर्फ गोलू और मनसून रजा के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सट्टा नेटवर्क के मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी के लिए काम कर रहे थे। ये आरोपी अपने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का उपयोग सट्टे से अर्जित अवैध रकम के लेन-देन और कॉल सेंटर संचालन में करते थे। इसके बदले उन्हें कमीशन दिया जाता था।
पुलिस के अनुसार, संदीप इसरानी खेमानी का रिश्तेदार भी है और वह सट्टे से कमाई गई रकम को व्यापार में लगा रहा था। वहीं, मनसून रजा भी इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी बाबू खेमानी सहित 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और करीब 1.20 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया था। अब तक इस पूरे प्रकरण में कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि मामले में वित्तीय जांच जारी है और म्यूल बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्ष 2026 में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से अब तक ऑनलाइन सट्टा मामलों में 14 प्रकरणों में 71 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने इन मामलों में करीब 2.98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और वाहन शामिल हैं।
Trending Videos