सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur police take major action against Nigerian drug syndicate in Delhi, 2 arrested, cocaine network exposed

Raipur: दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग्स सिंडिकेट पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार,कोकीन नेटवर्क का खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 03 May 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur police take major action against Nigerian drug syndicate in Delhi, 2 arrested, cocaine network exposed
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
Trending Videos


गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली निवासी सन्नी शर्मा और नाइजीरिया मूल का तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 9.70 लाख रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन और 3 चेकबुक जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि यह गिरोह बी.पी. मशीन के बॉक्स में कोकीन छिपाकर कोरियर के जरिए सप्लाई करता था। नेटवर्क का संचालन विदेश से किया जा रहा था, जबकि दिल्ली में बैठकर देश के विभिन्न राज्यों, खासकर छत्तीसगढ़ में ड्रग्स की आपूर्ति की जा रही थी।

इस मामले की शुरुआत मार्च 2026 में हुई थी, जब रायपुर में एक आरोपी को 4.55 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और तिलक नगर क्षेत्र से मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, भारतीय आरोपी अपने बैंक खातों का इस्तेमाल ड्रग्स की रकम के लेन-देन के लिए कमीशन पर करता था। प्रारंभिक जांच में पिछले 6 महीनों में करीब 2 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का पता चला है।

आरोपी नाइजीरियन नागरिक पहले भी वीजा उल्लंघन के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने कोकीन सप्लाई के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को तोड़ने का दावा किया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed