सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Good Governance Festival begins: Chief Minister begins state tour, meeting with 'Lakhpati Didi' in Jashpur bec

सुशासन तिहार की शुरुआत: मुख्यमंत्री का प्रदेश दौरा शुरू, जशपुर में 'लखपति दीदी' से मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 03 May 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार से अपने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत कर दी। वे रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना हुए और इस अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे।
 

Good Governance Festival begins: Chief Minister begins state tour, meeting with 'Lakhpati Didi' in Jashpur bec
मुख्यमंत्री का प्रदेश दौरा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार से अपने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत कर दी। वे रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना हुए और इस अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे।
Trending Videos


सरकार के इस विशेष अभियान में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक भी लेंगे। यह अभियान 1 मई से शुरू होकर 10 जून तक प्रदेशभर में चलेगा। दौरे के दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जशपुर में ‘लखपति दीदी’ की दुकान पहुंचे मुख्यमंत्री
दौरे के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम चंदागढ़ में एक खास दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री अचानक सुमिला कोरवा की छोटी किराना दुकान पर पहुंच गए, जो ‘लखपति दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं।

मुख्यमंत्री के पहुंचते ही सुमिला भावुक हो गईं और पारंपरिक तरीके से लौंग-इलायची देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत कर उनकी जीवन यात्रा जानी और उनके प्रयासों की सराहना की।

मुद्रा लोन से खड़ी की आत्मनिर्भरता की मिसाल
सुमिला ने बताया कि उन्होंने मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण लेकर दुकान शुरू की थी। आज उनकी दुकान में रोजमर्रा के सामान के साथ फोटो कॉपी मशीन और फ्रिज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे गांव के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने खुद किया भुगतान
मुख्यमंत्री ने दुकान से सामान खरीदा और खुद भुगतान किया। सुमिला द्वारा मना करने पर उन्होंने कहा कि यह उनकी मेहनत का अधिकार है। इस दौरान उन्होंने सुमिला के काम को अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

परिवार और पढ़ाई में भी आगे
सुमिला ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका पढ़ाई में अव्वल रही है और छुट्टियों में दुकान में सहयोग करती है। परिवार के पास ट्रैक्टर और वाहन भी है, जिससे अतिरिक्त आय होती है।

मुख्यमंत्री ने सुमिला की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में ‘करोड़पति दीदी’ बनेंगी। उनका यह सहज व्यवहार ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया और सुशासन तिहार के उद्देश्य—जनता से सीधे संवाद—को मजबूती देता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed