Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   A new method of cyber fraud: Cyber scams via WhatsApp links during Diwali

साइबर ठगी का नया तरीका: दिवाली पर वॉट्सएप लिंक से साइबर ठगी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी किया परामर्श

Tue, 10 Nov 2026 06:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Nov 2026 06:14 AM IST
सार

बलौदाबाजार में करन डोंगरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। गांजा तस्करी में वर्चस्व की लड़ाई और बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए सुपारी देकर वारदात कराई गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया।

 

विज्ञापन
A new method of cyber fraud: Cyber scams via WhatsApp links during Diwali
साइबर अपराध

विस्तार

दिवाली के त्योहार के दौरान वॉट्सएप पर भेजे जा रहे शुभकामना संदेशों, डिजिटल ग्रीटिंग कार्ड और लुभावने उपहार के प्रस्तावों के माध्यम से साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है। ठग फर्जी लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल फोन में मौजूद गोपनीय व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खातों का ब्योरा चुराने का प्रयास कर रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने सुरक्षा परामर्श जारी कर आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

डिजिटल कार्ड, एनीमेटेड वीडियो और विशेष उपहार के लिंक

विज्ञापन

त्योहारों के अवसर का अनुचित लाभ उठाकर साइबर अपराधी लोगों को आकर्षित करने वाले संदेश भेजते हैं। इनमें दिवाली की शुभकामनाओं के साथ डिजिटल ग्रीटिंग कार्ड, एनीमेटेड वीडियो और विशेष उपहार देने के लिंक शामिल रहते हैं। कई लोग इन संदेशों को अपने किसी परिचित की तरफ से आया हुआ समझकर लिंक पर क्लिक कर देते हैं। इसके बाद उन्हें किसी अनजान वेबसाइट पर भेज दिया जाता है या मोबाइल फोन में संदेहास्पद एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। इसी माध्यम से साइबर ठग निजी ब्योरे तक पहुंचने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ऑफर और लुभावने दावे
त्योहारों के दौरान ठग मुफ्त उपहार, कैशबैक, दिवाली बोनस और आकर्षक छूट का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। कई बार संदेशों में यह दावा किया जाता है कि सीमित समय के लिए ही विशेष ऑफर उपलब्ध है और इसका लाभ उठाने के लिए तुरंत दिए गए लिंक को खोलना आवश्यक है। ऐसे संदेशों के माध्यम से लोगों से उनके बैंक खाता नंबर, वन टाइम पासवर्ड, यूपीआई पिन तथा अन्य अत्यंत गोपनीय वित्तीय जानकारियां मांगी जाती हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अपरिचित लिंक पर भरोसा न करें।

सुरक्षा के उपाय और हेल्पलाइन

छत्तीसगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने त्योहार के समय लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। किसी अनजान नंबर से आए ग्रीटिंग कार्ड या उपहार लिंक को न खोलने की सलाह दी गई है। सुरक्षा के लिए मुख्य बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:

- अनजान वॉट्सऐप लिंक पर कभी क्लिक न करें।

- किसी अज्ञात एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

- मुफ्त उपहार और कैशबैक के प्रलोभन में न आएं।

- अपना यूपीआई पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

- मोबाइल में संदेहास्पद एप डाउनलोड करने से बचें।

- किसी भी ऑफर की पुष्टि संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से करें।

यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है, तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed