Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Under the pretext of removing obstacles to marriage through occult rituals

सीजी: झाड़-फूंक से शादी की बाधा दूर करने का दिया झांसा, नशीला पानी पिलाकर किया दुष्कर्म; छह लाख रुपये भी ठगे

Tue, 10 Nov 2026 06:17 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Nov 2026 06:17 AM IST
सार

रायगढ़ में झाड़-फूंक और इलाज का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रकुमार जायसवाल और उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
Under the pretext of removing obstacles to marriage through occult rituals
दुष्कर्म

विस्तार

रायगढ़ जिले में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म करने और  छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को शादी में आ रही बाधाएं दूर करने और शारीरिक कष्ट ठीक करने का झूठा भरोसा देकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

झाड़-फूंक और इलाज का दिया झांसा

विज्ञापन

लैलूंगा निवासी 40 वर्षीय अविवाहित महिला ने 5 नवंबर  को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। घटना स्थल घरघोड़ा थाना क्षेत्र का होने के कारण मामला वहां भेजा गया। पीड़िता ने बताया कि मार्च 2026 में एक परिचित महिला के जरिये उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने दावा किया था कि वह हाथ देखकर भविष्य बताता है तथा झाड़-फूंक व दवाओं से बीमारियां ठीक करता है। महिला ने अपनी शारीरिक परेशानी और विवाह न होने की समस्या बताई तो आरोपी ने पूजा-पाठ से सब ठीक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

आरोपी ने 8 मार्च को पीड़िता को पूजा-पाठ के लिए घरघोड़ा स्थित अपने मकान पर बुलाया। महिला वहां पहुंची, तो मकान में एक महिला सहयोगी पहले से मौजूद थी, जिसने खुद को पूजा कराने वाली बताया। आरोपियों के कहने पर पीड़िता नहाकर गीले कपड़ों में पूजा स्थल पर बैठी। हवन-पूजन के दौरान मुख्य आरोपी ने अभिमंत्रित जल बताकर महिला को नशीली दवा मिला पानी पिला दिया। पानी पीते ही महिला अचेत हो गई, जिसके बाद आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। होश आने पर महिला ने विरोध जताया, तो आरोपी ने इसे इलाज की प्रक्रिया बताकर शांत कराने का प्रयास किया।

6 लाख की ठगी और पुलिस कार्रवाई
आरोपियों ने पूजा-पाठ के नाम पर पहले 4 हजार और फिर 12 हजार रुपये लिए। इसके बाद एक कंपनी में बिजनेस के जरिये काम दिलाने का झांसा देकर पीड़िता से करीब 6 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत करने पर आरोपियों ने महिला को डराया-धमकाया। जांच के बाद घरघोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी चंद्रकुमार जायसवाल निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़ और उसकी सहयोगी गायत्री मानिकपुरी निवासी रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed