Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Govardhan and Annakut Puja 2026: Festival to be celebrated today; learn  worship rituals and auspicious

गोवर्धन और अन्नकूट पूजा 2026: आज मनेगा त्योहार, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त, भगवान को लगाए जाएंगे 56 भोग

Tue, 10 Nov 2026 08:42 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 08:42 AM IST
सार

सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी आराधना की जाती है। गोवर्धन पूजा के समय पर्वत की सात बार परिक्रमा करने की परंपरा है। जल से भरे लोटा लेकर जौ बोते हुए परिक्रमा करें।

विज्ञापन
Govardhan and Annakut Puja 2026: Festival to be celebrated today; learn  worship rituals and auspicious
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

इस साल 10 नवंबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का पर्व मनाया जायेगा। हालांकि गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाए जाने की परंपरा रही पर इस बार तारीख को लेकर लोगों के मन में भ्रम की स्थिति है। सवाल है कि गोवर्धन पूजा 9 नवंबर को मनेगा या 10 नवंबर को। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दो दिन तक रहने के कारण ऐसा पहली बार हो रहा है। ऐसे में गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन



विज्ञापन



सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी आराधना की जाती है। इस बार गोवर्धन पूजा को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। 10 नवंबर को प्रतिपदा तिथि है, जो दोपहर 2:01 तक है। प्रतिपदा में ही अन्नकूट मनाये जाने का विधान है। यानि 10 नवंबर को ही गोवर्धन पूजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानें गोवर्धन पूजा विधि
ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद पंडित प्रियशणर त्रिपाठी ने अमर उजाला से खात बातचीत में कहा कि सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े धारण करें। घर के आंगन या पूजा स्थल पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं। शुभ मुहूर्त में फूल, रोली, अक्षत और दीपक से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण और अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए पूजा शुरू करें। फिर धूप, दीप, फल, चंदन और मिठाई चढ़ायें। इस दिन अन्नकूट, फल, मिठाई और घर में बने पकवानों का भोग लगा सकते हैं।




दान देने की परंपरा
ज्योतिषाचार्य त्रिपाठी ने अमर उजाला से खात बातचीत में कहा कि गोवर्धन पूजा के समय पर्वत की सात बार परिक्रमा करने की परंपरा है। जल से भरे लोटा लेकर जौ बोते हुए परिक्रमा करें। गोवर्धन पर्वत की आकृति की नाभि वाले स्थान पर दीपक जलाकर, उसमें दूध, दही, गंगाजल, शहद और बतासे आदि चढ़ायें। पूजा करें फिर प्रसाद के रूप में उसे वितरण करें। आज के दिन पशुधन की पूजा का विधान है। ऐसे में गाय को तिलक लगाकर फूलों से सजायें। गाय को गुड़ खिलाकर भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें।



क्या है धार्मिक मान्यता
पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के मुताबिक, भगवान कृष्ण को छप्पन भोग इसलिए चढ़ाया जाता है कि भगवान कृष्ण ने सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को उठाये रखा था। भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिनों तक बिना कुछ खाए-पीये गोवर्धन पर्वत को उठाए रखे, इसलिए उन्हें 56 भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा यानि अन्नकूट के दिन ही भगवान कृष्ण को छप्पन भोग चढ़ाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के अलावा किसी और देवता को छप्पन भोग अर्पित करने का शास्त्रों में विधान नहीं है। इन सात दिनों के दौरान माताएं अपने बच्चों को दिन में आठ बार भोजन कराती थीं। सात दिनों तक आठों बार अलग तरह का पकवान बनते थे। इसलिए 56 भोग भगवान कृष्ण को ही चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि अन्न कूट-कूटकर गोवर्धन पर्वत को खिलाया गया। इस वजह से की गोवर्धन पर्वत के कारण ही बारिश होती है। इस दिन ग्वाल वालों के गायों की पूजा की जाती है। 


शुभ मुहूर्त

  • सुबह मुहूर्त: सुबह 6:11 से सुबह 8:26 तक
  • दोपहर 03:29 बजे या 05:44 बजे तक विभिन्न पंचांगों के अनुसार
  • शाम मुहूर्त: शाम 05:30 बजे से शाम 05:56 बजे तक 



तिथिवार 

  1. प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12:31 बजे
  2. प्रतिपदा तिथि समाप्त: 10 नवंबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed