{"_id":"69a2d0592939d5ca72089527","slug":"baghbahar-rape-case-two-accused-arrested-special-police-team-engaged-in-search-of-main-accused-raipur-news-c-1-1-noi1497-4001376-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशपुर: बागबहार दुष्कर्म कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की स्पेशल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशपुर: बागबहार दुष्कर्म कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की स्पेशल टीम
Sat, 28 Feb 2026 05:52 PM IST
रायपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 05:52 PM IST
सार
जशपुर पुलिस ने बागबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
फोटो : बागबहार रेप कांड के दो आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जशपुर पुलिस ने बागबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
घटना 16 फरवरी 2026 की रात की है। पीड़िता पास के ही एक गाँव में आयोजित नाटक कार्यक्रम देखकर अकेले पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार आरोपियों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटर साइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए, जहाँ उसके साथ बारी-बारी से अनाचार किया गया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। अगली रात (17 फरवरी) को पीड़िता बिजली सब स्टेशन के पास सड़क किनारे बेहोश मिली। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ होश आने पर उसने अपनी माँ को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी काले और गुलाबी रंग की बाइक पर थे।
विज्ञापन
पहली गिरफ्तारी -
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सत्यप्रकाश यादव (28 वर्ष) को पत्थलगांव क्षेत्र से हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी जब्त की गई। उसे 25 फरवरी को जेल भेजा गया।
दूसरी गिरफ्तारी -
सत्यप्रकाश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आज 28 फरवरी को दूसरे आरोपी पीताम्बर लहरे (30 वर्ष) को सीतापुर क्षेत्र से ढूंढ निकाला और उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एक आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने इस मामले में शामिल तीसरे मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस का दावा है कि उसकी घेराबंदी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
'महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है। इस मामले के दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और फरार आरोपी को भी जल्द सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा।' - डॉ. लाल उमेद सिंह, डीआईजी एवं एसएसपी, जशपुर

फोटो : बागबहार रेप कांड के दो आरोपी