सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh is abuzz with colours Holi festival is being celebrated with great pomp and show

Raipur: रंगमय में हुआ छत्तीसगढ़, धूमधाम से मन रहा होली का पर्व, सीएम साय बोले- हर तरफ हो समृद्धि

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Akash Dubey Updated Wed, 04 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने प्रेम, सौहार्द का संदेश दिया। पुलिस हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रख रही है।

Chhattisgarh is abuzz with colours Holi festival is being celebrated with great pomp and show
सीएम साय ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं - फोटो : X :@vishnudsai
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में रंगों का त्योहार होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पूरा प्रदेश रंग में सराबोर है। हर तरफ उल्लास और उमंग की गूंज सुनाई दे रही है। कई पकवानों की महक से घर और आंगन महक रहे हैं। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Trending Videos


उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता की जीत और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के रंग हमें स्मरण कराते हैं कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास, अपनत्व और सामूहिक सहयोग में निहित है।

सीएम साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ भी इस उत्सव की खुशियां साझा करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

चौक चौराहे पर पुलिस की पैनी नजर
इस दौरान राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 33 जिलों में चौक चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिसकर्मी सभी चौक चौराहा पर मुस्तैद है। संवेदनशील क्षेत्रों में जगह-जगह पर नजर रखी जा रही है। हुडदंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। होली की संध्या पर कई निगरानीशुदा बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें थाने में बंद कर रखा है। सीसीटीवी कैमरे से भी अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed