सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh State Open School exam result released, you can check the exam result from this link

Open School Exam result: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 15 May 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। 
 

Chhattisgarh State Open School exam result released, you can check the exam result from this link
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। 
Trending Videos


छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 का परिणाम 58.39 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट का परिणाम परिणाम 71 प्रतिशत रहा। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in तथा http://www.result.cg.nic.in  परीक्षा परिणाम पोर्टल⁠ पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षा परिणाम
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल में 2026 का परीक्षा परिणाम आज 14 मई को अपरान्ह 4 बजे घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 33 हजार 893 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 31 हजार 852 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। विभिन्न कारणों से 39 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कुल 31 हजार 813 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 18 हजार 578 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 58.39 प्रतिशत रहा।

हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 का परीक्षा परिणाम भी आज अपरान्ह 4 बजे घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 40 हजार 256 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 38 हजार 883 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 3 हजार 682 विद्यार्थी आरटीडी योजना अंतर्गत शामिल हुए। विभिन्न कारणों से 40 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कुल 34 हजार 961 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 24 हजार 823 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 71 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed