सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Heavy rain lashed the capital Raipur, accompanied by a strong storm

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में जमकर बरसे बदरा, तेज अंधड़ के साथ हुई मुसलाधार बारिश

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 15 May 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मुसलाधार बारिश हुई। वहीं सुबह से बादल छाए हुए हैं और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Heavy rain lashed the capital Raipur, accompanied by a strong storm
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मुसलाधार बारिश हुई। वहीं सुबह से बादल छाए हुए हैं और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Trending Videos


मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बस्तर संभाग और कुछ अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने के संकेत दिए गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्व-पश्चिम द्रोणिका भी बनी हुई है, जिसकी वजह से प्रदेश में नमी और मौसम में बदलाव बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने का अनुमान जताया है। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed