सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Controversy over Nari Shakti Vandan Act: BJP Mahila Morcha's public outrage march in Raipur on April 20

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घमासान: 20 अप्रैल को रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश यात्रा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Apr 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 20 अप्रैल को रायपुर में जन आक्रोश यात्रा निकालेगा। यह यात्रा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ आयोजित की जा रही है।
 

Controversy over Nari Shakti Vandan Act: BJP Mahila Morcha's public outrage march in Raipur on April 20
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 20 अप्रैल को रायपुर में जन आक्रोश यात्रा निकालेगा। यह यात्रा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ आयोजित की जा रही है।
Trending Videos


महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव. उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह पदयात्रा दोपहर 3 बजे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी, जहां आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। महिला मोर्चा का कहना है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध से प्रदेश की महिलाओं में आक्रोश है, जिसे इस यात्रा के माध्यम से सामने लाया जाएगा।

पार्टी ने आगे भी आंदोलन की रूपरेखा तय की है। 23 और 24 अप्रैल को प्रदेशभर में महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जबकि 26 और 27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed