{"_id":"69e8baa63f8f1c6bcc0f9533","slug":"fake-documents-game-fir-filed-against-six-in-nursing-council-case-425-page-investigation-reveals-major-facts-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों पर खेल: नर्सिंग काउंसिल मामले में छह पर एफआईआर दर्ज, 425 पन्नों की जांच में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों पर खेल: नर्सिंग काउंसिल मामले में छह पर एफआईआर दर्ज, 425 पन्नों की जांच में बड़ा खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई तेज हो गई है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने पूरे मामले की गहन जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई तेज हो गई है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने पूरे मामले की गहन जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। गोलबाजार थाने में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज की गई है।
डिप्टी डायरेक्टर निधि ग्वालरे द्वारा 425 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई, जिसमें कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के आधार पर काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे (कुंजाम) समेत सुरीला जैन (कांकेर), काजोल साहू (अंबागढ़ चौकी), वसंता कुमार (जांजगीर-चांपा) और मंजू एमएल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
तथ्य छिपाने और पद के दुरुपयोग के आरोप
जांच में यह भी सामने आया कि काउंसिल से जुड़े मैथ्यू फर्नाडिज और नरेंद्र देवांगन पर तथ्यों को छिपाने, भ्रामक जानकारी देने और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप हैं। इनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
रजिस्ट्रार पहले ही निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए रजिस्ट्रार दुर्गा उसारे को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उन्हें पद से हटाकर रायपुर के सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया गया है।
जांच जारी, और खुलासों की संभावना
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं। आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर और नाम सामने आ सकते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X