{"_id":"69e4a20e4dbba086af063a59","slug":"jashpur-brother-in-law-and-sister-in-law-arrested-for-murdering-brother-in-law-birthday-dispute-turns-bloody-raipur-news-c-1-1-noi1497-4184725-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशपुर: जीजा की हत्या के आरोप में साला और भाभी गिरफ्तार, जन्मदिन की रात विवाद ने लिया था खूनी मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशपुर: जीजा की हत्या के आरोप में साला और भाभी गिरफ्तार, जन्मदिन की रात विवाद ने लिया था खूनी मोड़
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
जशपुर जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम फरसाटोली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक छोटे साले ने अपनी भाभी के साथ मिलकर अपने ही जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
फोटो : जीजा की पिटाई कर हत्या करने के आरोप में साला और साले की भाभी पुलिस गिरफ्त में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जशपुर जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम फरसाटोली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक छोटे साले ने अपनी भाभी के साथ मिलकर अपने ही जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मुरली राम यादव (40 वर्ष) का विवाह उसी के गांव की सोनिया यादव के साथ प्रेम विवाह हुआ था। प्रेम विवाह होने के कारण ससुराल पक्ष के साथ उसका अक्सर विवाद रहता था। घटना 30 मार्च 2026 की है। मृतक के बेटे का जन्मदिन था, जिसे मनाने के बाद उसकी पत्नी मिठाई देने अपने मायके गई हुई थी। रात करीब 11:00 बजे मुरली राम शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंचा, जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर उसका अपने छोटे साले शिवकुमार यादव (35 वर्ष) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37 वर्ष) के साथ विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि साले शिवकुमार ने मुरली राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने व पेट पर चढ़कर लात-मुक्कों से वार किए। वहीं, भाभी मिथिला यादव ने भी डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। पत्नी के बीच-बचाव करने के बाद मुरली किसी तरह अपने घर लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान तोड़ा दम
अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले CHC कोतबा ले जाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां संघर्ष करने के बाद 4 अप्रैल 2026 को मुरली राम यादव की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत सीने में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई है।
Trending Videos
पुलिस की कार्रवाई
सुंदरगढ़ पुलिस से डायरी प्राप्त होने के बाद कोतबा चौकी में BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा, आरक्षक दीपक टोप्पो और महिला आरक्षक शांति लकड़ा की विशेष भूमिका रही।