{"_id":"698dc08c69d88cc545051ce0","slug":"jashpur-horrific-road-accident-in-rauni-valley-high-speed-hiva-hits-passenger-bus-dozens-of-passengers-injured-raipur-news-c-1-1-noi1497-3943304-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशपुर: यात्री बस और हाइवा की भीषण भिड़ंत, दर्जनों यात्री घायल, घायलों को कराया गया भर्ती, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशपुर: यात्री बस और हाइवा की भीषण भिड़ंत, दर्जनों यात्री घायल, घायलों को कराया गया भर्ती, हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
बगीचा के रौनी घाटी में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।बगीचा से कुसमी जा रही यात्री बस और हाइवा वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को बगीचा लाया गया है।
फोटो - यात्री बस और हाईवा ट्रक में जोरदार टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन
विज्ञापन
विस्तार
जशपुर में बगीचा–रौनी मुख्य मार्ग पर स्थित रौनी घाटी में गुरुवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। बगीचा से कुसमी जा रही यात्री बस और तेज रफ्तार हाइवा वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया, जहां कई यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
Trending Videos
पुलिस जांच और यात्रियों के आरोप
सूचना मिलने पर बगीचा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच, बस में सवार कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के समय बस का चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस इस गंभीर आरोप की भी जांच कर रही है। घायल यात्रियों में बालमनी बाई (35), निरुता लकड़ा (32), पुनिता (23), जेठू, तृप्ति, आयुष गुप्ता, विक्टोरिया, शिवप्रसाद, सुखनी, दीनानाथ, उमेश प्रकाश यादव, जगन राम, सावित्री, संझियारी, सुनीता, सेवती, आशा एक्का, शुभम और लगन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को तत्काल उपचार
दुर्घटना के तुरंत बाद, आसपास के लोगों ने घायलों की मदद के लिए तत्परता दिखाई। सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया है। कुछ यात्रियों की गंभीर चोटों को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर करने की भी संभावना है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।