{"_id":"6996fcc25014231f0e047111","slug":"murder-of-relationships-in-jashpur-a-father-killed-his-own-daughter-by-hitting-her-with-a-sickle-raipur-news-c-1-1-noi1497-3968960-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशपुर: रिश्तों का कत्ल, कलयुगी पिता ने टांगी मारकर की अपनी ही बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशपुर: रिश्तों का कत्ल, कलयुगी पिता ने टांगी मारकर की अपनी ही बेटी की हत्या
Thu, 19 Feb 2026 06:31 PM IST
रायपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:31 PM IST
सार
जशपुर जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम जामटोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी पिता ने मामूली विवाद में अपनी ही सगी बेटी की टांगी मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
फोटो: अपनी बेटी की हत्या का आरोपी लारेंस पुलिस की गिरफ्त में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जशपुर जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम जामटोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी पिता ने मामूली विवाद में अपनी ही सगी बेटी की टांगी मारकर हत्या कर दी। मृतिका बिंदिया लकड़ा (23 वर्ष) आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थी और अपने घर के पास ही एक नया मकान बनवा रही थी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने आज गुरुवार को मीडिया को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी की दोपहर करीब 3:00 बजे आरोपी पिता लॉरेंस लकड़ा घर पहुँचा और अपनी बेटी से घर निर्माण के लिए ईंट-गिट्टी जल्दी मंगवाने या इसके लिए उसे पैसे देने की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पिता ने घर में रखी टांगी के पिछले हिस्से से बेटी के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे बिंदिया की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका की छोटी बहन अनुषा लकड़ा की रिपोर्ट पर आरोपी पिता के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने सिर पर लगी गंभीर चोट को ही मृत्यु का मुख्य कारण बताया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी लॉरेंस लकड़ा (47 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरनचंद पटेल, उमेश मिंज, आरक्षक अशोक कंसारी, अमित एक्का और नगर सैनिक वीरेंद्र भगत की सक्रिय भूमिका रही।