{"_id":"6a09c4601abdd801c5067fe2","slug":"power-cut-became-the-reason-for-the-dispute-petrol-pump-employees-were-attacked-with-sticks-and-rods-accused-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: बिजली कटौती बनी विवाद की वजह, पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: बिजली कटौती बनी विवाद की वजह, पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 17 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे योगेश्वर साहू के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र स्थित चंडी मोड़ भारत पेट्रोल पंप में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना 16 मई 2026 की रात की बताई जा रही है, जहां पेट्रोल भराने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम ठेलकाबांधा निवासी शिवा यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि वह अपने साथी अजय यदु और योगेश्वर साहू के साथ पेट्रोल पंप में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान ठाकुर राम साहू अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और अतिरिक्त डिब्बे में पेट्रोल भरने की मांग करने लगा।
उस समय बिजली गुल होने के कारण कर्मचारियों ने लाइट आने के बाद पेट्रोल देने की बात कही। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपी गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे और जान से देखने की धमकी देकर वहां से चले गए।
करीब दस मिनट बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे योगेश्वर साहू के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। वहीं अजय यदु को भी सीने और सिर में चोट लगी। शिवा यादव को भी मामूली चोट आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की।
अभनपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शांति भंग की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।