सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Theft of 82 thousand rupees from a house under construction revealed, three accused including a scrap dealer i

Raipur News: निर्माणाधीन मकान से 82 हजार की चोरी का खुलासा, कबाड़ी समेत तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 17 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर और मशीनों की चोरी करने वाले दो नाबालिग समेत एक कबाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Theft of 82 thousand rupees from a house under construction revealed, three accused including a scrap dealer i
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर और मशीनों की चोरी करने वाले दो नाबालिग समेत एक कबाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 82 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है।


पुलिस के मुताबिक मठपुरैना स्थित एक निर्माणाधीन मकान से ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन और बड़ी मात्रा में बिजली वायर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता और पूछताछ के आधार पर दो नाबालिग लड़कों की पहचान की। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि चोरी किया गया सामान एक्टिवा में भरकर शंकर नगर इलाके में ले जाकर गणेश उर्फ आसिफ खान नामक कबाड़ी को बेच दिया था।


पुलिस ने कबाड़ी की दुकान में दबिश देकर चोरी का सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान में ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन और बिजली वायर शामिल हैं। मामले में कबाड़ी गणेश उर्फ आसिफ खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा वाहन और चोरी के सामान की बिक्री से मिली रकम भी जब्त की है। कार्रवाई टिकरापारा थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed