सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Strictness on water sports: CM Sai gave instructions for security audit and continuous monitoring, action will

वॉटर स्पोर्ट्स पर सख्ती: सीएम साय ने दिए सुरक्षा ऑडिट और सतत निगरानी के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 May 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में संचालित वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में दूसरे राज्य में हुए क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई है।

Strictness on water sports: CM Sai gave instructions for security audit and continuous monitoring, action will
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में संचालित वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में दूसरे राज्य में हुए क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वॉटर स्पोर्ट्स से जुड़े सभी स्थानों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमतरी, कोरबा समेत सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित वॉटर स्पोर्ट्स स्थलों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराएं और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन सुनिश्चित करें।

इसके अलावा उपकरणों की नियमित जांच, प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मजबूत व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और अन्य सुरक्षा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और संचालकों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाए।

सरकार ने साफ किया है कि नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed