{"_id":"6884f639c0881b1470078ebc","slug":"rivers-and-streams-are-overflowing-in-durg-due-to-continuous-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश का कहर: दुर्ग में लगातार बरसात से नदी-नाले उफान पर, युवक नाले में बहा; अहिवारा में तीन मकान ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश का कहर: दुर्ग में लगातार बरसात से नदी-नाले उफान पर, युवक नाले में बहा; अहिवारा में तीन मकान ढहे
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कुम्हारी में राकेश बंजारे बाढ़ में बह गया। अहिवारा में तीन मकान ढह गए और जलभराव से आवागमन प्रभावित हो गया।
भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर और मकान ढहा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग जिले में दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कुम्हारी थाना क्षेत्र में रामपुर चोरहा नाले के बाढ़ में एक युवक बह गया। वहीं, अहिवारा में तीन लोगों के मकान भारी बारिश में ढह गए हैं। कुम्हारी के पास रामपुर चोरहा नाला में आई अचानक बाढ़ में कुछ लोग फंस गए थे। सूचना मिलते ही दुर्ग एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, तीनों को बचाने गए युवक पानी के तेज बहाव में बहा गया, जिसकी खोजबीन एसडीआरएफ की टीम कर रही है।
Trending Videos
कुम्हारी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे राकेश बंजारे ने तीन फंसे लोगों की मदद करने के लिए नाले में छलांग लगा दी। तेज बहाव में वह पानी में बह गया और उसका कुछ पता नहीं चला। राकेश बंजारे 35 साल का है, जो पेंटिंग का काम करता है। युवक के नाले में बहने की घटना के बाद कुम्हारी थाना पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीआरएफ कमांडर नागेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के सुरजीडीह नाला-चोरहा नाला के पास बने बड़े नाले में अचानक बाढ़ आ गई थी। तीन लोग बाढ़ में फंस गए थे। पुलिस के द्वारा सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया गया। जहां बढ़े में फंसे महिला, पुरुष और तीन बकरियों को बाढ़ से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। वहीं, दो दिनों से हो रही बारिश का कहर अहिवारा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बस्ती में तीन घरों को नुकसान पहुंचाया है।
इसकी जानकारी लगाने पर अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया। वहीं, अहीवारा के कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई है जिसके चलते आवगमन में प्रभावित भी हुई है। दुर्ग जिले में 1 जून से अब तक औसतन 477.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पाटन तहसील में सबसे अधिक 593.4 मिमी वर्षा और धमधा तहसील में सबसे कम 383.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा अहिवारा तहसील में 580.6 मिमी और भिलाई-3 में 411.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।