फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six accused who committed hooliganism and looted a liquor shop in Dhamtari arrested

Dhamtari: शराब दुकान में गुंडागर्दी करते हुए लूटपाट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकला जुलूस

Thu, 02 Jan 2025 07:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Jan 2025 07:55 PM IST
सार

धमतरी जिले में शराब दुकान में गुंडागर्दी करते हुए लूटपाट करने वाले दो नाबालिग सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, भखारा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का नगर में जुलूस भी निकाला। 

विज्ञापन
Six accused who committed hooliganism and looted a liquor shop in Dhamtari arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के भखारा स्थित शराब दुकान में गुंडागर्दी करते हुए लूटपाट करने वाले दो नाबालिग सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, भखारा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का नगर में जुलूस भी निकाला। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों ने कहा कानून हमारा बाप है, अपराध करना पाप है।
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर की रात भखारा के शराब दुकान में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था। वहीं, बदमाश लाठी, डंडे और रॉड लेकर पहुंचे थे, जहां पर शराब दुकान की कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। इसकी शिकायत शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा भखारा थाना में की गई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन

 

मुखबिर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ग्राम गुजरा के वेद नारायण ध्रुव, हेमसागर मांडवी, दानेश्वर साहू, विनोद साहू और दो नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिस पर सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया।फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं, इस वारदात में शामिल दो नाबालिग बालक को बाल न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed