फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   swindler cheated Rs 11.19 lakh In name of taking out money buried in Bemetara

चित्रकूट से आया था लुटेरा: घर में धन गड़ा है..साधु बनकर ठग ने 11.19 लाख ठगे, गड्ढा खोदने पर निकले नकली गहने

Sat, 08 Jun 2024 06:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 08 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में गड़ा हुआ धन निकालने के नाम पर 11.19 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपी साधु की वेशभूषा में पीड़ित के घर पहुंचा था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
swindler cheated Rs 11.19 lakh In name of taking out money buried in Bemetara
नांदघाट थाना क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांदघाट थाना क्षेत्र के भोपसरा गांव में एक गड़ा हुआ धन निकालने के नाम पर 11.19 लाख रुपये की ठगी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी साधु की वेशभूषा में पीड़ित के घर पहुंचा था। मामले को लेकर पीड़ित गंगाराम साहू (52) ने शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित गंगाराम साहून ने बताया कि आठ दिसंबर को 2022 को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का रहने वाला विजय जोशी उसके घर आया था। घर में भोजन कर रात्रि विश्राम करने की बात कही। रात में आरोपी ने पीड़ित को उसके घर में गड़ा हुआ धन होने की बात कही। पूजा पाठ कराने के नाम पर 80 हजार रुपये लेकर चला गया। 
विज्ञापन


ठीक एक माह बाद आरोपी वापस आया व घर में पूजा शुरू कर दी। इसके बाद एक कमरे में 3-4 फीट खुदाई कर पीतल के गुंडी में सोने जैसे बिस्किट व सिक्के निकालकर दिया। इससे एक बड़ा और हंडा होने की बात कहकर सभी सामान को उसी गड्ढे में बांधकर दबा दिया। इसके बाद से आरोपी ने पीड़ित को ठगना शुरू दिया। बीते एक साल से अलग-अलग किश्त में रुपये लेते जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार तो पीड़ित ने मध्य प्रदेश के अमरकंटक में आरोपी को 3.50 लाख रुपये दिए थे। आगे की पूजा कार्यक्रम कराने का धोखा दे रहा था। इसी बीच पीड़ित ने पहले से दबे गड़े धन को निकाला तो पता चला कि सभी आभूषण नकली हैं। ठगी की शिकार होने के बाद पीड़ित ने छह जून 2024 को नांदघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत बाद पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed