सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The conspiracy was hatched by calling the woman to the office, giving her a drugged drink and raping her.

स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झांसा: ऑफिस बुलाकर रची साजिश,नशीला ड्रिंक देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 07 Apr 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर में धोखाधड़ी और दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती को स्टॉक मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर शिकार बनाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

The conspiracy was hatched by calling the woman to the office, giving her a drugged drink and raping her.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर में धोखाधड़ी और दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती को स्टॉक मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर शिकार बनाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक आरोपी ने खुद को स्टॉक मार्केट और ज्योतिष का जानकार बताकर युवती से संपर्क किया था। बातचीत के दौरान उसने उसे ट्रेडिंग सिखाने और अच्छा लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवती को मिलने के लिए शहर के शंकर नगर इलाके में स्थित एक कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मुलाकात के दौरान आरोपी ने युवती को एक पेय पदार्थ दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद युवती ने किसी तरह खुद को संभाला और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी आशीष पात्रो बिलासपुर का रहने वाला है और रायपुर में किराए के ऑफिस से अपना काम चला रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed