{"_id":"68e8e32a63814601ed06d97e","slug":"theft-at-durga-temple-on-the-national-highway-incident-captured-on-cctv-in-kondagaon-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 10 Oct 2025 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार
कोंडागांव जिले के बनियागांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बने दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोला और दानपेटी तोड़कर नगदी लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ जब मंदिर का पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुँचा।
दुर्गा मंदिर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बनियागांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बने दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोला और दानपेटी तोड़कर नगदी लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ जब मंदिर का पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुँचा।
पुजारी ने बताया कि गुरुवार रात हमेशा की तरह मंदिर में ताला लगाकर घर लौट गया था। देर रात करीब 1 बजे चोर मंदिर में घुसे और ताला तोड़कर दानपेटी से नगदी निकालकर फरार हो गए। सुबह मंदिर में प्रवेश करने पर टूटी दानपेटी और बिखरा सामान देखकर चोरी की आशंका हुई।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते कैद हो गए हैं।
इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, जहाँ चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos