{"_id":"68e61f44ad3cff798d0ca256","slug":"ts-singh-deo-retorted-to-union-minister-prahlad-joshi-statement-saying-the-bjp-only-remembers-rahul-gandhi-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर TS सिंह देव का पलटवार: बोले- भाजपा को सिर्फ राहुल गांधी याद आते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर TS सिंह देव का पलटवार: बोले- भाजपा को सिर्फ राहुल गांधी याद आते हैं
एएनआई, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:52 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के कांग्रेस और राहुल गांधी पर किए गए तंजपूर्ण बयान के बाद कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने पलटवार किया है। सिंह देव ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के अलावा कोई नाम ही नहीं आता।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के कांग्रेस और राहुल गांधी पर किए गए तंजपूर्ण बयान के बाद कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने पलटवार किया है। सिंह देव ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के अलावा कोई नाम ही नहीं आता। भाजपा का छोटा हो या बड़ा नेता सभी राहुल गांधी को ही स्मरण करते हैं। राहुल गांधी ने जितने भी मुद्दे उठाए हैं, वे सभी सही साबित हुए हैं।
सिंह देव ने आगे कहा कि बिहार में भाजपा क्यों नीतीश कुमार के कंधे पर सवारी करना चाहती है? अन्य लोगों के कंधों को क्यों ढूंढ रहे हैं? वो अकेले लड़ लें कांग्रेस भी अकेले लड़ लेगी।
सिंह देव के इस बयान से राजनीतिक गलियारे में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति फिर से गरमा गई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी केवल राहुल गांधी को ही मुद्दा मानती है और उनके खिलाफ राजनीति करने में लगी है।
Trending Videos