{"_id":"6780ea3b8744ab178102fb13","slug":"two-accused-who-assaulted-amapara-councilor-in-kanker-arrested-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: आमापारा पार्षद से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रात में रास्ता रोककर किया था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: आमापारा पार्षद से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रात में रास्ता रोककर किया था विवाद
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 10 Jan 2025 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार
आमापारा पार्षद से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रात में पार्षद का रास्ता रोककर आरोपियों ने मारपीट की थी और घटनास्थल से फरार हो गए थे।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर नगर के आमापारा पार्षद से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात दो अज्ञात आरोपियों ने नगर के आमापारा के पार्षद सतीश दीपक के साथ मारपीट की थी। पार्षद ने पूरे मामले की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई थी।
Trending Videos
थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी जिला बदर एवं आदतन गुंडा, बदमाश हैं। आरोपी आशीष सारथी को रामनगर पहाड़ी से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर धारदार चुड़ा और लूट का मोबाइल जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी आशीष सारथी उर्फ जग्गा निवासी श्रीरामनगर कांकेर और सूरज उर्फ आदि देहारी निवासी राजापारा कांकेर को गिरफ्तार किया गया है। बीती रात पार्षद का रास्ता रोककर आरोपियों ने मारपीट की थी और घटनास्थल से फरार हो गए थे। पूरे मामले को लेकर नगर के पार्षदों में काफी आक्रोश था।