फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two families clashed due to old rivalry in Bemetara

CG: पुरानी रंजिश में आपस में भिड़े दो परिवार, चाकू लगने से एक की मौत; 10 लोग गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में दो परिवार के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस बवाल के बीच शत्रुघ्न साहू की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two families clashed due to old rivalry in Bemetara
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कारेसरा गांव में शुक्रवार को दो परिवार के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस बवाल के दौरान शत्रुघ्न साहू की मौत हो गई। मामले मे शनिवार को पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सात पुरुष व तीन महिलाएं हैं।
विज्ञापन

 

बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि गांव में दो परिवार के बीच पूर्व से आपसी रंजिश थी। शुक्रवार दोपहर को पुरानी बातों को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने शत्रुघ्न साहू के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इससे शत्रुघ्न साहू की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

मामले में शनिवार को कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनका नाम टोप सिंह ऊर्फ तोप सिंह वर्मा उम्र 38, हीरालाल ऊर्फ हीरू वर्मा उम्र 36, रामायण वर्मा उम्र 24, भरत ऊर्फ भारत वर्मा उम्र 22, तीजू वर्मा 26 साल, सोमनाथ वर्मा उम्र19, कल्याण वर्मा उम्र 34, दुलौरीन वर्मा उम्र35 ये सभी निवासी कारेसरा व रानी ऊर्फ ठगेश्वरी वर्मा उम्र 19व जमना बाई उम्र 42 साल दोनों निवासी थाना आमानाका जिला रायपुर शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ थाना में धारा 296, 351 (2), 115(2), 103 (1), 191(3) बीएनएस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed