सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two people died due to flood within two days, dead body found in bushes one km away in Kabirdham

कबीरधाम में कहर बरपाती बारिश: बाढ़ में बहने से दो दिनों में दो की मौत, रेत खनन माफिया बेखौफ

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अमन कोशले Updated Thu, 11 Sep 2025 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई जिलों में बढ़ की स्थिति बनी हुई है। जंगल से निकलने वाली नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति है। इसी बाढ़ के पानी में बहने से बीते दो दिन में दो लोगों की मौत हो गई।

Two people died due to flood within two days, dead body found in bushes one km away in Kabirdham
बाढ़ में बहने से दो दिनों में दो की मौत, रेत खनन माफिया बेखौफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई जिलों में बढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस बीच कबीरधाम जिले में बीते तीन दिन से जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण जंगल से निकलने वाली नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति है। इसी बाढ़ के पानी में बहने से बीते दो दिन में दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच रेत माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं। बाढ़ जैसी स्थिति में भी रेत निकाल रहे हैं।
Trending Videos


पहली घटना पंडरिया ब्लॉक के कुकदूर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमनिया के आश्रित गांव डेंगुरजाम की है। यहां खेत से लौट रही महिला सोनिया बाई अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर नाल पार कर रही थी। कंधे पर एक बेटा, साथ में बेटी रजनी और छोटा बेटा राजेश था। नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आते ही चार साल का मासूम राजेश का हाथ मां से छूट गया और वह बह गया। सूचना पर कुकदूर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। नाले में लापता बच्चे को ढूंढने रेस्क्यू शुरू किया। एक किलोमीटर दूर नाला किनारे झाड़ियों में मासूम राजेश की लाश मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी प्रकार दूसरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है, जहां चोरभट्ठी नदी में पानी के तेज बहाव में नहाने के दौरान एक महिला बह गई। इसकी लाश दो किलोमीटर दूर मिली है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर लगातार नदी में बाढ़ आने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे है। कुकदूर तहसील क्षेत्र के भाकुर में बाढ़ आने के बाद भी लोग यहां से रेत निकाल रहे हैं। ऐसे में हादसा का खतरा बना हुआ है। 

जानें जिले में बारिश की स्थिति 
कबीरधाम जिले में इस मानसून एक जून से आज 11 सितंबर तक औसतन 695.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, तहसीलवार देखें तो सबसे ज्यादा बारिश कुकदूर तहसील क्षेत्र में 1086.6 मिमी, पिपरिया क्षेत्र में 902.8 मिमी, रेंगाखारकला क्षेत्र में 872.5 मिमी, बोड़ला क्षेत्र में 717 मिमी, कवर्धा क्षेत्र में 645.1 मिमी, पंडरिया क्षेत्र में 452.1 मिमी, कुंडा क्षेत्र में 450.6 मिमी व सबसे कम सहसपुर लोहारा तहसील क्षेत्र में 438.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed