{"_id":"69d8d92cc40fc98516023f2c","slug":"illegal-liquor-dispute-turns-violent-congress-leader-and-villagers-fight-main-accused-absconding-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: अवैध शराब विवाद ने लिया उग्र रूप, कांग्रेस नेता-ग्रामीणों के बीच मारपीट, मुख्य आरोपी फरार, 10 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: अवैध शराब विवाद ने लिया उग्र रूप, कांग्रेस नेता-ग्रामीणों के बीच मारपीट, मुख्य आरोपी फरार, 10 हजार का इनाम
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटगी में अवैध शराब बिक्री को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। ग्रामीणों और आरोपियों के बीच हुई मारपीट के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
अवैध शराब विवाद ने लिया उग्र रूप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटगी में अवैध शराब बिक्री को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। ग्रामीणों और आरोपियों के बीच हुई मारपीट के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
जानकारी के अनुसार, कटगी के सर्वा मोड़ स्थित एक ढाबे में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया, तो ढाबा संचालक संतोष थवाइत उर्फ घोरघोरी ने कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी दी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गांव में आक्रोश फैल गया।
जातिसूचक टिप्पणी से बढ़ा तनाव
ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी भी की गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप भी सामने आए हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ग्रामीण अध्यक्ष है आरोपी
बताया जा रहा है कि ढाबा संचालक का बेटा भागवत थवाइत, कसडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ग्रामीण अध्यक्ष है, अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को डराने-धमकाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उसने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बाप-बेटे और उनके साथियों की पिटाई कर दी।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह और कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइश देकर हालात को नियंत्रित किया और भीड़ को शांत कराया। देर रात कार्रवाई करते हुए संतोष थवाइत को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी भागवत थवाइत मौके से फरार हो गया।
मुख्य आरोपी पर इनाम, पोस्टर जारी
पुलिस ने फरार आरोपी भागवत थवाइत की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है और जिलेभर में वांटेड पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।
जांच जारी, गांव में तनाव
पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी से हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos