{"_id":"684a852b778d922893074cef","slug":"two-people-died-in-two-separate-road-accidents-in-bemetara-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetra: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetra: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अज्ञात हाईवा और ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया।
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बेमेतरा जिले में बुधवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ये हादसे बेमेतरा और दाढ़ी थाना क्षेत्रों में हुए। पहला हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा स्थित राजस्थानी ढाबे के पास हुआ। यहां एस. श्रीनिवास डोरा (52) पुत्र जगन्नाथ निवासी अटल कॉलोनी, उरला, रायपुर वाहन पार्किंग का काम कर रहे थे।
Trending Videos
रात करीब 12 बजे एक अज्ञात हाईवा ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए श्रीनिवास को टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उन्हें देर रात 2 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हाईवा चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 112, 183 और बीएनएस की धारा 106(1), 281 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा हादसा दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कठौतिया मेन रोड पर हुआ। यहां ट्रैक्टर (क्रमांक सीजी 25-एम-4179) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए शंकर यदु (60) पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम जैतपुरी, जिला कबीरधाम को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दाढ़ी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है।