{"_id":"69b67111563836aadd004c9b","slug":"uproar-in-raipur-railway-station-hotel-clash-between-youths-over-comments-on-girls-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रेलवे स्टेशन के होटल में हंगामा, लड़कियों पर कमेंट को लेकर युवकों में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रेलवे स्टेशन के होटल में हंगामा, लड़कियों पर कमेंट को लेकर युवकों में भिड़ंत
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाने के साथ होटल की कुर्सियां भी फेंकीं।
युवकों में भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाने के साथ होटल की कुर्सियां भी फेंकीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई युवक आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित कैफे लाइट होटल में अचानक दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब पांच से छह युवक एक-दूसरे से भिड़ गए और होटल के अंदर ही मारपीट करने लगे। इस दौरान होटल में मौजूद अन्य लोग घबरा गए और किसी तरह स्थिति शांत कराने की कोशिश करते रहे।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत लड़कियों पर की गई टिप्पणी को लेकर हुई। एक गुट की टिप्पणी पर दूसरे पक्ष के युवकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में बहस ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों गुटों में हाथापाई शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार घटना के समय कुछ युवक शराब के नशे में भी थे, जिससे मामला और बढ़ गया।
घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते और लात-घूसे चलाते दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले में जीआरपी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। होटल प्रबंधन की ओर से भी कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने होटल मैनेजर को बुलाकर मामले की जानकारी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Trending Videos