सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Village panchayat walls display age-old information, a formality for transparency initiatives in Balrampur

बलरामपुर-रामानुजगंज: ग्राम पंचायतों की दीवारों पर वर्षों पुरानी जानकारी, पारदर्शिता की पहल बनी औपचारिकता

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: अमन कोशले Updated Sun, 28 Sep 2025 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शासन की योजनाओं और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालयों में जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से दीवारों पर अंकित किए गए थे।

Village panchayat walls display age-old information, a formality for transparency initiatives in Balrampur
लमोरी पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शासन की योजनाओं और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालयों में जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से दीवारों पर अंकित किए गए थे। इस व्यवस्था का मकसद था कि ग्रामीण सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकें। शुरुआत में यह पहल सराहनीय रही, लेकिन अब यह मात्र औपचारिकता बनकर रह गई है।
Trending Videos


लमोरी पंचायत का उदाहरण
वाड्रफनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत लमोरी इसका स्पष्ट उदाहरण है। पंचायत भवन की दीवार पर अंकित आठ अधिकारियों — कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ, एसडीएम, जनपद सीईओ, बीएमओ और तहसीलदार के नाम और मोबाइल नंबर कई वर्षों से अपडेट नहीं किए गए हैं। इनमें से कई अधिकारियों का तबादला हो चुका है, लेकिन उनकी जानकारी अब भी यथावत दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में नाराजगी
ग्रामीणों का कहना है कि नई जानकारी अंकित करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, लेकिन पंचायत स्तर पर इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। पुराने नंबर और पदनाम बने रहने से आम नागरिकों को परेशानी और भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। इससे पारदर्शिता की मूल भावना भी प्रभावित होती है।

जिलेभर में वही हाल
यह समस्या केवल लमोरी तक सीमित नहीं है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कई ग्राम पंचायतों में दीवारों पर अंकित जानकारी वर्षों से अपडेट नहीं हुई है। अब जरूरत है कि जिला प्रशासन इस दिशा में फिर से सक्रियता दिखाए और पंचायतों को अद्यतन जानकारी अंकित कराने के लिए निर्देशित करे, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही की पहल केवल कागजों तक सीमित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed