{"_id":"682f129838b7de39830bfdbc","slug":"villagers-are-troubled-by-illegal-liquor-sale-in-mohndi-and-jamli-villages-of-dhamtari-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: धमतरी के मोहंदी और जामली गांवों में अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण त्रस्त, प्रशासन से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: धमतरी के मोहंदी और जामली गांवों में अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण त्रस्त, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Thu, 22 May 2025 06:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 22 May 2025 06:19 PM IST
सार
धमतरी जिले के मोहंदी और जामली गांवों में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री से माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के कई गांवों में अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले के ग्राम मोहंदी और जामली का है, जहां ग्रामीण अवैध शराब बिक्री से त्रस्त हैं और कार्रवाई न होने पर आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, मोहंदी और जामली में बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है, जिससे गांव का माहौल खराब हो गया है। इसकी वजह से न केवल बड़ों, बल्कि बच्चों में भी शराब की लत बढ़ रही है। कच्ची महुआ शराब के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती और कथित तौर पर शराब बेचने वालों से पैसे लेकर मामले को दबा देती है, जिससे यह अवैध धंधा बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन