फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman body found buried in pit in Bemetra

Chhattisgarh: गड्ढे में दबा था महिला का शव, बदबू आने पर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना; पति फरार

Thu, 18 Apr 2024 02:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 18 Apr 2024 02:46 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में एक महिला का गड्ढे में दबा हुआ शव मिला है। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Woman body found buried in pit in Bemetra
परपोंडी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परपोंडी थाना क्षेत्र के लुक गांव में गुरुरवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला का शव गड्ढे में दबा था। बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला की शिनाख्त रेशमी वर्मा (22) पत्नी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हत्या जैसी लग रही है। पति गांव में नहीं है। उसी के ऊपर शक है। पति की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं। वहीं, गांव में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। पुलिस भी पति के आने व पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed