फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Young man burns old man alive in Bemetra

Bemetara: घर में बहू से मिलने आता था युवक, ससुर ने किया विरोध तो जिंदा जलाया

Thu, 02 Jan 2025 08:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Jan 2025 08:11 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में एक युवक ने बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का बुजुर्ग की बहु के साथ संबंध था। इसका विरोध करने पर उसने हत्या कर दी।

विज्ञापन
Young man burns old man alive in Bemetra
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने 66 वर्षीय बुजुर्ग को जिंदा जला दिया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। इस मामले में गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर का है। बेमेतरा थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे चैतराम सेन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया कि उनके पिता द्वारिका सेन (66) निवासी ग्राम बैजलपुर अपने घर में 31 दिसंबर 2024 की सुबह 5.30 बजे जले हुए हालत में गंभीर अवस्था में आंगन में पड़े थे। 108 एंबुलेंस वाहन से अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पिता द्वारिका सेन से घटना के बारे में पूछा तो बताया कि आरोपी रोशन लाल साहू (26) पुत्र कामदेव साहू निवासी ग्राम बैजलपुर का बहू के साथ बातचीत व हमेशा घर आना-जाना करता है जिसे मना करने के बाद भी 30 दिसंबर की रात नौ बजे घर आया था।

विज्ञापन

 

घर से निकलते हुए देखने पर वह बहू से पूछा कि मना करने के बाद भी रोशन साहू हमारे घर क्यों आया था। इसी बात पर से बहू के साथ विवाद हुआ। इससे नाराज होकर बहू अपनी मां व भाई को बैजलपुर बुलाकर अपने लड़का को साथ लेकर मायके चली गई। इसके बाद वे घर में रात में अकेले थे। रात एक बजे बाथरूम के लिए उठे तो आंगन में आरोपी रोशन साहू छुपकर बैठा था। मिट्टी का तेल उनके ऊपर डालकर माचिस से जलाकर भाग गया। इधर, घटना के बाद परिजनों ने बुजुर्ग को बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति होने से बुजुर्ग को रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में एक जनवरी बुधवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने दो जनवरी गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed