{"_id":"6821c93cc9f0442ed4006f45","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-a-vehicle-in-bemetara-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बाइक सवार युवक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बाइक सवार युवक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Mon, 12 May 2025 04:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 May 2025 04:13 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली बेमेतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा शहर में सोमवार सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बेमेतरा शहर के कोबिया चौक के पास हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, युवक डोमेश वर्मा बाइक क्रमांक सीजी 25 क्यू 0305 में सिमगा रोड तरफ से बेमेतरा की ओर आ रहा था। कोबिया चौक के पास सिमगा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। युवक के सिर पर चक्का चढ़ जाने से मौके पर उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल के भेजा गया है, जहां शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
इस मामले में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 25 पी 7907 के चालक के खिलाफ धारा 106(1), 281 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बेमेतरा शहर के भीतर से हैवी वाहनों के आवाजाही पर रोक है। इसके बाद भी शहर के भीतर से हैवी वाहनों का आना-जाना लगा रहा है, जबकि शहर के बाहर बाइपास रोड भी है।
विज्ञापन