फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth attacked and killed with sharp weapon in Bemetara

बेमेतरा में हत्या: आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, घर में ही जला दी लाश

Thu, 02 Jan 2025 01:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Jan 2025 01:36 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में रखे पैरा से जला दिया।

विज्ञापन
Youth attacked and killed with sharp weapon in Bemetara
पुलिस थाना बेरला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरला थाना क्षेत्र के लावातरा गांव में अज्ञात आरोपी ने युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए उसे धान के पैरा में जला दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

बेरला थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि मृतक का नाम सनत साहू पुत्र रामा साहू (36) निवासी ग्राम लावातरा है। सनत कुमार साहू के घर पूजा करने उसका भाई डामर साहू नारियल लेकर गया था, तब उसने देखा कि सनत साहू के घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। घर मे धुंआ भरा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कोठा (धान रखने का कमरा) में पैरा जल रहा था। उसके ऊपर सनत का शरीर रखा हुआ था। घर में और कोई नहीं था। भाई डारम साहू ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोगों के सहयोग से मृतक सनत के जलते हुए शरीर को निकालकर घर के बाहर परछी (प्रांगण) में रखा।

विज्ञापन

 

सनत कुमार साहू के सिर से खून निकल रहा था। कपड़ा खून से लथपथ था। सिर व चेहरे में नोकदार हथियार से हत्या करने व शव को जलाने कि नियत से कोठा में रखे पैरा को जलाकर कर उसके उपर सनत के शव को रखे थे। इससे सनत कुमार साहू के दाहिना हाथ व दाहिना पैर आग से अधजला हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed